लूट के मामले मे संलिप्त आठ अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा।
लूट के मामले मे संलिप्त आठ अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा।
बिरौल/दरभंगा
कुशेश्वरस्थान-दरभंगा मुख्य मार्ग पर अवस्थित असमा पुल पर अपराधिक घटना की योजना बना रहे आठ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बिरौल एवं कुशेश्वरस्थान के दो लूट के मामलों का उदभेदन करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8 अपराधियों को घटना में प्रयुक्त एक बाइक,एक लोडेड देसी कट्टा,पांच मोबाईल फोन एवं लूटी गई नगद राशि में से 01 लाख 20 हजार 500 रुपये के अलावा अन्य साक्ष बरामद किया। प्रेस वार्ता के दौरान इसका खुलासा करते हुए एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अपराधी कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के काशिमपुर गांव के अमरेश कुमार यादव, रामपुर रौता के मो.दिलशाद उर्फ राजा,राजेश कुमार लाल,विष्णु कुमार साह,झझड़ा गांव के कैलाश राम, दिलखुश कुमार उर्फ कारिका राम,आयुष रंजन उर्फ प्रजा पासवान उर्फ आदित्य रंजन,आदित्य राज उर्फ गोलू है। इन लोगों ने विगत कई महिनों से अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराधीक घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। एसडीपीओ ने बताया कि 10 सितंबर 23 को बिरौल के सिसौनी में बेनीपुर के किराना व्यवसायी से एवं 20 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के उदा गांव के स्थित पीएनबी बैंक के सीएसपी संचालक से 2 लाख 35 हजार अपराधियों ने लूट लिया था।इस घटना को लेकर बिरौल एवं कुशेश्वरस्थान थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के लिए दोनों थाने की पुलिस छापामारी कर रही थी।
उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को असमा पुल पर अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों का जमावड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। उसके बाद कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुनि मनीष कुमार,अजीत टोप्पो एवं स.अनि पवन कुमार पासवान व सशस्त्र बल के साथ टीम ज्योंही असमा पुल पर पहुंची तो पुलिस को देख अपराधकर्मी भागने का प्रयास कर रहे थे।जिसे खदेड़ कर दबोच लिया गया।इसके बाद पूछताछ में अपराधियों ने अपहरण, लूट के कई घटना का योजना तैयार करने की बात स्वीकार की है। एसडीपीओ ने बताया कि बिरौल के सिसौनी में घटना के दिन अपराधकर्मी हॉस्पिटल चौक से बेनीपुर के व्यवसायी के मुंशी को रैंकिंग कर रहे थे। पीसी के दौरान पुलिस अंचल निरीक्षक सुरेश राम,बिरौल थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, एवं कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौजूद थे।