विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शराब समेत एवं अन्य मामलों मे तीन को किया गिरफ्तार।
विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शराब समेत एवं अन्य मामलों मे तीन को किया गिरफ्तार।
दरभंगा /
विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने अलग अलग मामलों मे तीन लोंगों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किये गये लोंगों के विरुद्ध कानून संगत कारवाई की जा रही हैं।
विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या 204/23मे तेनूपुर सुंदरपुर मुहल्ला से स्व कैलाश दास के पुत्र गणेश दास को गिरफ्तार किया गया हैं।
वहीं उन्होंने बताया कि कटहल बारी पुल के नीचे से ॐ प्रकाश के पुत्र संजय महतो से कुछ युवकों द्वारा घड़ी आदि सामानों की छीनतेय हुई थी इस मामले मे लक्ष्मी सागर मुहल्ले से एक मोबाईल ,एक सो रुपया एवं घड़ी के साथ महेंद्र महतो के पुत्र गगन कुमार ,हसनचक मुहल्ला के संदीप राय के पुत्र राजा कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया हैं इन सब के विरुद्ध कारवाई की गई हैं।
उन्होंने कहा कि सभी के विरुद्ध कारवाई की जा रही हैं।