बिरौल के अवर निर्वाचन पदाधिकारी को मिला कार्यपालक दण्डाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार,बिहार सरकार, समान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया अधिसूचना।

बिरौल/दरभंगा

बिरौल अनुमंडल में अवर निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित अबू प्रवेज हैदर, हैदरी को अपने कार्यों के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी बिरौल का प्रभार दिया गया है। यह प्रभार बिहार सरकार के समान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के तहत दिया गया है। बिहार राज्यपाल के आदेश से सतिश कुमार तिवारी, अवर सचिव ने जारी अधिसूचना के माध्यम से अवर निर्वाचन पदाधिकारी अबू प्रवेज हैदर,हैदरी को अपने कार्यों के अतिरिक्त बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान किया है।साथ ही उन्हें दरभंगा जिला क्षेत्र के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 का प्रयोग करने के लिए भी शक्तियां प्रदान किया है। राज्य मुख्यालय पटना,
ने इसकी विधिवत सूचना जिलाधिकारी, दरभंगा, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल के अलावा संबंधित विभागों को विधिवत दी है। अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री हैदरी कार्यपालक दंडाधिकारी के कार्यों का संपादन करने हेतु अगले आदेश तक भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता1973( एक्ट-2 1974) की धारा -20 के तहत दंडाधिकारी के शक्तियों का प्रयोग करेंगे।