यूवा जदयू जिलाध्यक्ष ने किया नई कार्यकारिणी का गठन,गौड़ाबौराम के प्रवीण कुमार नटवर सहित कूल 15 को मिला यूवा जदयू के जिलाउपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

बिरौल/दरभंगा

यूवा जदयू के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने अपने नवगठित यूवा जदयू की नई जिला कार्यकारिणी गठित किया है।जिसमें 15 जिलाउपाध्यक्ष,24जिला महासचिव,26 जिला सचिव,3 जिला प्रवक्ता,1 जिला कोषाध्यक्ष एवं 1 सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। यूवा जदयू के जिलाध्यक्ष के द्वारा जारी जिला उपाध्यक्षों की सूची में अमरनाथ कुशवाहा,प्रवीण कुमार नटवर,अभिषेक कुमार सिंह,पिंटू कुमार, मिथलेश कुमार, अमरीश कुमार,प्रदीप कुमार यादव,भोला कुमार सहनी,प्रवीण कुमार गुप्ता,हसन जाहिद मिट्ठू, श्रीमती पुष्पा झा,अवधेश कुमार मिश्रा,राजू पासवान, आशुतोष अमन राज को नवगठित जिला कार्यकारिणी में शामिल किया है। इधर गौड़ाबौराम प्रखंड अधारपुर पंचायत के मनसारा निवासी प्रवीण कुमार नटवर को यूवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में संजीव कुमार झा,हेमंत कुमार झा,पूर्व जिप सदस्य नित्यानंद मंडल,मो.फिरोज, मो.अफरोज सहित दर्जनों लोगों ने खुशी जाहिर किया हैं।