विक्की हत्या मामले मे नगर पुलिस अधीक्षक ने लहेरियासराय थाना के पेंथर नूर को किया लाइन हाजिर ,मुख्य अपराधियों को पकड़ने के लिये पुलिस कर रही हैं छापेमारी।
विक्की हत्या मामले मे नगर पुलिस अधीक्षक ने लहेरियासराय थाना के पेंथर नूर को किया लाइन हाजिर ,मुख्य अपराधियों को पकड़ने के लिये पुलिस कर रही हैं छापेमारी।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लाईट हाउस सिनेमा के निकट विक्की के हत्या मामले को लेकर हुई सड़क जाम के मामले मे नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने पेंथर मोवाइल नूर मुहम्मद को लहेरियासराय थाना से हटाकर पुलिस लाइन मे हाजिर कर दिया हैं। दरअसल विक्की साह के अपहरण को लेकर जो आवेदन थाना मे दिया गया था उस आवेदन मे नूर नाम का भी जिक्र हैं लेकिन आवेदन मे यह नहीं कहा गया हैं कि नूर लहेरियासराय थाना मे प्रतिनियुक्त पेंथर सिपाही हैं। इसके बावजूद नूर को नगर पुलिस अधीक्षक ने लाइन क्लोज कर दिया हैं।
हाँ एक ऑडियो जरूर वाईरल हो रहा था जिसमें शराब माफियाओं से बात करने की बात सुनी जा सकती हैं ,बताया जा रहा हैं कि यह आवाज नूर का ही हैं।
दरअसल बेलवागंज के अंधेरिया बाग निवासी प्रदीप साह के पुत्र विक्की साह का अपहरण 11अक्टूबर 23को हुई थी लेकिन विक्की की माँ माला देवी ने तीन दिन बाद यानि 14अक्टूबर को इसकी सूचना लहेरियासराय थाना को दिया। थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति ने इस मामले मे त्वरित कारवाई करते हुये अनुसंधान करना शुरू कर दिया। अनुसंधान के क्रम मे थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति इस मामले के तह तक जा पहुंचे और इस मामले मे बिंदु बार कारवाई भी की।हाँ अगर यही सूचना विक्की के परिजनों द्वारा थाना को 12अक्टूबर को भी दे दी जाती तो जो बात अभी छनकर आ रही हैं शायद विक्की की जान बच जाती।
यहां एक बात बताना चाहते हैं कि लहेरियासराय थानाध्यक्ष 1994बेच के पुलिस अधिकारी हैं और पुलिसिंग के मामले मे पूरा परिपक्व हैं। अगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति जैसे अनुभवी पदाधिकारी लहेरियासराय थानाध्यक्ष के पद पर विराजमान नहीं होते तो जितना यह पेचीदा मामला था इसे उदभेदन करना मुश्किल कार्य था।
इधर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने इस मामले मे विक्की के मोबाईल पर कौन कौन फोन किया ,कैसे गाड़ी बुक हुई ,फिर वहां से किस किस रास्ते से उसे ले जाया गया ,किस लाइन होटल पर खाना खाया ,फिर कैसे सुपौल पहुंचा ,और उसे कैसे बीच धार मे ले जाकर फेंका ,इन सारी बातों का अनुसंधान के क्रम मे उन्होंने बारीकी से जानकारी ली और उस बिंदु पर काम भी कर रहें हैं बावजूद इसके मुहल्ले के लोंगों ने दो बार सड़क जाम कर पुलिस पर लाश बरामद करने का दबाव बनाया हैं।
क्यूंकि एसडीपीओ सदर ने प्रेस वार्ता कर लोंगों को सूचना दी कि विक्की साह की हत्या कर उसके लाश को फेंक दिया गया हैं हालांकि एसडीपीओ ने भी अपने तरफ से यह जानकारी मीडिया को नहीं दिया हैं ,पकड़े गये संदिग्धों के ब्यान पर ही प्रेस वार्ता कर मीडिया समेत अन्य लोंगों को उन्होंने जानकारी दी हैं।
पुलिस अगर चाहती तो झूठा ब्यान भी दे सकती थी ,पुलिस कह सकती थी कि उसका लोकेशन नेपाल भारत के बॉर्डर तक था और वह नेपाल मे हैं ,लेकिन पुलिस ने संदिग्धों के ब्यान के आलोक मे सारी बातों को लेकर साझा कर दी।
सूत्रों पर भरोसा करें तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि अपराधियों ने विक्की की हत्या कर उसे टुकड़ों मे काटकर उसे नदी मे फेंक दिया जिस कारण उसकी लाश बरामद नहीं हुई हैं। हालांकि इस मामले मे पुलिस कुछ भी नहीं बता रही हैं और बारीकी से जांच मे जुटी हैं।
इस मामले मे पुलिस को यहां तक पता चला हैं कि जिस नाव की लोहे की सिकरी को तोड़कर अपराधी लाश को बीच नदी मे ले गये और वहां जाकर फेंका और लौटते ही उस नाव मे नई सिकरी लगाकर एक खूंटे से बांधा ,पुलिस के समक्ष यह बात भी छनकर आ गई हैं ।
इसी सूचना पर कई तैराकी को पुलिस ने उक्त नदी मे भेजकर घंटों मेहनत कराया लेकिन लाश की बरामदगी नहीं हुई।
यह कहा नहीं जा सकता सच भी हैं कि लहेरियासराय थाना पुलिस के बारीकी से अनुसंधान के बाद ही पुलिस इस नतीजे तक पहुंच पायी हैं ,यही नहीं एसएसपी और सिटी एसपी की भी बारीकी नजर इस मामले पर हैं और लहेरियासराय थानाध्यक्ष पर दबाव बनाए हुये हैं। लहेरियासराय थानाध्यक्ष भी इस मामले मे कोई चूक करने के लिये तैयार नहीं हैं।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति इस घटना के मुख्य अपराधियों को पकड़ने के लिये कोशिश कर रही हैं ताकि इस मामले की और भी सच्चाई बाहर आ सके।
इधर नगर पुलिस अधीक्षक देर शाम खुद इस कांड की समीक्षा की हैं और कई निर्देश भी पुलिस पदाधिकारियों को दिया हैं ,उन्होंने विशाल पाण्डेय के संलिप्ता को लेकर भी बारीकी से जांच करने के लिये अनुसंधानकर्ता से कहा हैं।
पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सदर अमित कुमार ने कहा था कि अबतक तीन युवकों की गिरफ्तारी पुलिस ने की हैं इसमें बेलवागंज के दीपक पूर्वे के पुत्र संगीत कुमार उर्फ ब्लूटूथ ,सुपौल जिला अंतर्गत किशनपुर थाना क्षेत्र के कलीमुगरा गांव निवासी सत्य नारायण पासवान के पुत्र प्रवेश कुमार एवं समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थानान्तर्गत उघवा चौक निवासी लालों दास के पुत्र संजीत कुमार का नाम शामिल हैं।
सड़क जाम के दौरान आक्रोशित मुहल्लेवासियों ने बेलवागंज मुहल्ले के संगीत कुमार उर्फ ब्लूटूथ का स्कूटी सड़क पर पटककर उसमें आग लगाते हुये सड़क जाम किया था जिसमें एक साईकिल भी हैं। सूत्रों की माने तो इस जाम के दौरान पहुंची पुलिस मे एसआई विजय कुमार सिंह के साथ स्थानीय आक्रोशित लोंगों ने धक्का मुक्की हैं।
इसके अलावे एक पत्रकार की पिटाई भी आक्रोशित मुहल्लेवालों ने कर दी। पत्रकार का पर्स समेत एक मोवाइल भी किसी ने छीन लिया हालांकि खबर लिखे जानें तक इसे लेकर पत्रकार ने कोई आवेदन थाना मे नहीं दिया हैं।
बदमाशों ने युवक के सीने में ताबड़तोड़ मारी गोली, एक बदमाश को लोगों ने जमकर पीटा।
सिंहवाड़ा स्वास्थय केन्द्र मे प्रसव कराने आई महिला को धक्के मारकर केन्द्र से कर्मियों ने निकाला बाहर ,दर्द से कराह रही महिला का केन्द्र के बाहर बरामदे पर ही हो गया प्रसव ,जांच के बाद मामले का हुआ खुलासा ?