जिले के टॉप टेन अपराधियों मे शामिल एक अपराधी  बिरौल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार ,पुलिस कर रही हैं पूछताछ।

बिरौल /

दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता हैं। एसटीएफ और दरभंगा पुलिस की संयुक्त कारवाई से गिरफ्तारी संभव हो चुकी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने बिरौल थाना क्षेत्र के लोहनी गांव से नरेश पासवान के पुत्र अनिरुद्ध पासवान को गिरफ्तार किया हैं।

बताया जा रहा हैं कि जिले के टॉप टेन अपराधियों मे इसका नाम शामिल हैं। इसके विरूद्ध बिरौल थाना मे कांड संख्या 169/23 धारा 457/382/307/411/34,/25(1-b)a26/35/27आर्म्स एक्ट मे नाम दर्ज हैं।
इस मामले मे स्थानीय थाना मे पूछताछ कर अग्रिम कारवाई की जा रही हैं।