गंगासागर पोखरा मे पैर फिसलने से डूबकर हुई एक नाबालिग की मौत,घर मे मचा कोहराम।
गंगासागर पोखरा मे पैर फिसलने से डूबकर हुई एक नाबालिग की मौत,घर मे मचा कोहराम।
दरभंगा
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गंगासागर मुहल्ला स्थित तालाब में डूबने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई हैं।इस खबर को सुनते ही परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।
बताया जा रहा हैं कि शनिवार की सुबह पूजा समिति के द्वारा दुर्गा पूजा कलश यात्रा निकाली गई थी कलश शोभायात्रा में यह बच्चा भी शामिल था।लोंगों का कहना हैं कि यह बच्चा तालाब किनारे खड़ा था ,इसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह पोखरा के पानी मे गिर गया।
बच्चा को पानी से निकाल कर डीएमसीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। बालक की पहचान मौलागंज के रहने वाले चंदेश्वर गुप्ता के 13 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। शांति समिति के सदस्य बच्चे का फोटो लेकर पूजा पंडाल में पहुंचकर जानकारी दी। उसके बाद मोहल्ले के लोगों ने फोटो देखकर बच्चा का पहचान किया।
चंदेश्वर गुप्ता पिछले 15 वर्ष से मौलागंज में किराए के मकान पर आ रहे हैं। वह जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के पुनाच गांव के रहने वाले हैं। वहीं पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि तालाब में पैर धोने के दौरान पैर फिसलने से पानी में चला गया। तालाब से उसे निकाल कर डीएमसीएच इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेंता सहायक थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
इधर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होते हैं मामले की तहकीकात कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।