बिरौल में दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च,निर्भीक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने का दिया संदेश।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर एसडीएम उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बलों का फ्लैग मार्च निकाला गया। अनुमंडल प्रशासन ने फ्लैग मार्च माध्यम से जहां असामाजिक तत्वों को चेताया वहीं आम लोगों को निर्भिक होकर पूजा मनाने का संदेश दिया। इस दौरान दुकान सजा कर सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले वैसे दुकानदारों को प्रशासन की ओर से सड़क अतिक्रमण हटाने को कहा गया। पुलिस बलों का फ्लैग मार्च बिरौल-घनश्यामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र सुपौल हाटगाछी से पुराना थाना चौक, शिवाजी नगर,मास्टर चौक,नगर क्षेत्र के पुल घाट,सिनेमा रोड से गुजरते हुए भगत सिंह पहुंचा। फ्लैग मार्च में बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,सीओ विमल कुमार कर्ण,घनश्यामपुर के सीओ निलोफर मलिक एवं बीडीओ रजनीश कुमार के अलावा पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम,घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष आरक्षी बल शामिल थे।