दरभंगा /संजय कुमार राय

समस्तीपुर जिला मे अपराधियों का तांडव जारी हैं।

अपराधियों द्वारा गोली ऐसे चलायी जा रही हैं जैसे पटाखा फोड़ रहा हो। पुलिस भी अपराधियों को पकड़ने के लिये दंभ भर रही हैं। रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचूपुर स्थित चौर मे दुकान बंद कर रहें दो सगे भाईयों को बदमाशों ने गोली मारी ,वहीं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र मे भी एक पोल्ट्री फॉर्म व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मारी। इस दोनों घटना के बाद जिले के लोंगों मे डर का माहोल हैं। नगर इंस्पेक्टर प्रसुन्ज़य कुमार का कहना हैं कि अपराधियों को पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने घटना स्थल से खोखा और कारतूस भी बरामद किया हैं।पांचू पुर मे जिन दो भाईयों की हत्या गोली मारकर की गई हैं उसमें पवरा गांव निवासी सुमित कुमार चौधरी एवं अजीत कुमार चौधरी हैं। वहीं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र मे जिस अंडा व्यवसायी को गोली मारकर हत्या की गई वह मधेपुर गांव निवासी जीवछ साह हैं। इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश का कहना हैं अपराधियों को पकड़ने के लिये पुलिस भरसक प्रयास कर रही हैं।
यहां बता देना जरूरी हैं कि कई थाना क्षेत्रों मे दिवा या रात्रि गश्ती का संचालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा हैं यही नहीं मोटरसाइकिल वाहन की चेकिंग मे भी अनदेखी पुलिस कर रही हैं। कई ऐसे कारण हैं जिसके कारण अपराधियों का हौसला चरम पर हैं। अगर समय रहते बेहतर पुलिसिंग नहीं की गई तो अपराधी इसी तरह तांडव मचाते रहेंगे ,इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।