संजय कुमार राय

बुधवार की देर रात बक्सर -आरा के बीच नॉर्थ ईस्ट रेलगाड़ी की पांच बोगी पटरी से उतरने एवं एक बोगी के पलटने से करीब 70लोंगों के जख्मी हो जानें की सूचना मिल रही हैं। घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं जहां कई की हालत गंभीर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली हावड़ा रूट पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506)दुर्घटना ग्रस्त हुई हैं। हादसे मे 70लोंगों के जख्मी होने की सूचना हैं। बीती रात करीब दस बजे के करीब बक्सर आरा के बीच रघुंनाथपुर के पास यह हादसा हुआ हैं। यह ट्रेन दिल्ली से गुहाटी जा रही थी।
हादसे की खबर सुनते ही रेलवे के अलावे स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य चला रही हैं। रात होने के कारण घटनास्थल पर रेस्क्यू करने मे पुलिस कर्मी को काफी दिक्कत हुई हैं। टॉर्च के सहारे सभी का बोगी मे फंसे लोंगों का रेस्क्यू पुलिस कर रही थी।
घायलों की पुष्टि जिलाधिकारी अंशु अग्रवाल ने कर दी हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भोजपुर के डीएम राजकुमार से फोन कर अस्पताल के बाबत जानकारी ली और कहा कि अस्पताल मे जख्मियों को लेकर तैयारी करें ताकि एक भी जख्मी को कोई दिक्कत नहीं हो यही नहीं कई आवश्यक निर्देश भी दिये।
इस हादसे के बाद इस रूट से निकलने वाली गाड़ियों को अलग अलग जगहों पर रोक दिया गया हैं।
रेलवे ने इस बाबत हेल्प लाइन नंबर जारी किया हैं। इसमें पटना के लिये 9771449971,दानापुर के लिये 8905697493,आरा के लिये 8306182542एवं रेलवे कंट्रोल रूम का 7759070004हैं।हालांकि फिलहाल सूचना मिल रही हैं कि हादसे मे तीन चार लोंगों की मौत हो गई हैं लेकिन इस बात की पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की हैं।