यातायात  पुलिस की कैसी ड्यूटी? तनख्वाह सरकार देती है,लेकिन जाम हटाने के बजाय दवा दुकान पर बैठकर ड्यूटी निभा रही हैं महिला पुलिसकर्मी!

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

 यातायात  पुलिस की यह कैसी ड्यूटी? तनख्वाह सरकार देती है,लेकिन ड्यूटी सड़क पर जाम हटाने के बजाय दवा दुकान पर बैठकर निभाई जा रही है। दरभंगा शहर के लहेरियासराय स्थित लोहिया चौक पर महिला  पुलिसकर्मी की ड्यूटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिस महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी चौक पर जाम हटाने और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी,वह सड़क पर काम करने के बजाय दवा दुकान पर बैठी रहीं।

जाम हटाने के लिए लगाई गई थी ड्यूटी

लहेरियासराय का लोहिया चौक शहर का व्यस्त चौक है। यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही होती रहती है। ऐसे में चौक पर जाम नहीं लगे और लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो,इसके लिए यातायात थाना की ओर से महिला  पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी लगाने का मकसद था कि महिला पुलिसकर्मी सड़क पर रहकर यातायात संभालें,वाहनों की आवाजाही पर नजर रखें और जाम लगने पर उसे हटाने में मदद करें। लेकिन आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी सड़क पर निभाने के बजाय दवा दुकान पर दुकान की शोभा बढ़ा रही हे ?

सड़क पर जाम हटाने के बजाय दुकान पर बैठने का आरोप

जब किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी यातायात संभालने के लिए लगाई जाती है,तो उससे उम्मीद की जाती है कि वह अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाए। खासकर लोहिया चौक जैसे व्यस्त स्थान पर पुलिसकर्मी का सड़क पर मौजूद रहना जरूरी है,ताकि जाम की समस्या को दूर किया जा सके।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब महिला  पुलिसकर्मी की ड्यूटी जाम हटाने के लिए लगाई गई थी,तो वह दवा दुकान पर क्यों बैठी थीं? क्या ड्यूटी का मतलब केवल चौक पर मौजूद रहना है,या सड़क पर उतरकर यातायात संभालना भी उनकी जिम्मेदारी है?

अब देखना है कि कार्रवाई होती है या नहीं

लहेरियासराय लोहिया चौक पर महिला  पुलिसकर्मी की ड्यूटी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब देखना है कि यातायात थाना के अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। क्या संबंधित अधिकारी मामले की जांच करेंगे? अगर ड्यूटी में लापरवाही की पुष्टि होती है,तो क्या महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी? यातायात पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को जाम से राहत दिलाए और सड़क पर यातायात व्यवस्था को सही बनाए रखे। ऐसे में जरूरी है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाएं,ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।