विधान परिषद मतगणना को लेकर अलर्ट दरभंगा पुलिस, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,

चेकिंग पोस्टों का औचक निरीक्षण, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को दिए आवश्यक निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना को लेकर मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को दरभंगा पुलिस अलर्ट मोड में रही। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने और जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसएसपी ने विभिन्न चेकिंग पोस्टों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही मतगणना कार्य को लेकर विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बनाए रखने और निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से पालन करने पर जोर दिया।

मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। चेकिंग पोस्टों पर निगरानी और पुलिसकर्मियों की सक्रियता के जरिए विधि-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई है।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और जिले में सामान्य विधि-व्यवस्था बनाए रखना हे