बिहार में 10 सचेतकों को सरकारी आवास आवंटित, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी को बैक म्यूजियम रोड में मिला आवास
बिहार में 10 सचेतकों को सरकारी आवास आवंटित, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी को बैक म्यूजियम रोड में मिला आवास
बिहार में 10 सचेतकों को सरकारी आवास आवंटित, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी को बैक म्यूजियम रोड में मिला आवास
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने विधानसभा के मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक, सचेतकों और विरोधी दल के मुख्य सचेतक को पटना केंद्रीय पूल से सरकारी आवास आवंटित किया है। इस संबंध में भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू-सम्पदा पदाधिकारी शिव रंजन ने 23 अक्टूबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्व के आदेश को विखंडित करते हुए विधानमंडल पूल में पहले से आवंटित आवास के अतिरिक्त ये आवास आवंटित किए गए हैं। कुल 10 विधायकों को पटना के विभिन्न इलाकों में आवास उपलब्ध कराया गया है।
बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी को बैक म्यूजियम रोड स्थित आवास संख्या-06 आवंटित किया गया है। वहीं, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया को विधानसभा के मुख्य सचेतक के रूप में गर्दनीबाग स्थित 20 सेट के डुप्लेक्स बंगले का आवास संख्या 09/20 आवंटित किया गया है। बरौली के विधायक मंजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक के रूप में इसी परिसर में आवास संख्या 05/20 दिया गया है।
गोविंदगंज के विधायक राजू तिवारी, पिपरा के विधायक रामविलास कामत, मसौढ़ी की विधायक अरुण मांझी और परिहार की विधायक गायत्री देवी को छज्जूबाग स्थित 15 सेट के आवास आवंटित किए गए हैं। हरलाखी के विधायक सुधांशु शेखर को बैक म्यूजियम रोड में आवास संख्या-07 मिला है।
पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुमार को सेल टैक्स, छज्जूबाग स्थित आवास संख्या-02 आवंटित किया गया है। वहीं, बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत को विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक के रूप में ऑफ पोलो रोड स्थित आवास संख्या-06 दिया गया है।
एक घटना, तीन प्राथमिकी और छह-सात माह बाद दूसरे केस में गिरफ्तारी! मोरो पुलिस समेत जिला के तमाम वरीय पदाधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल ??? कांड संख्या 19/26, 29/26 और 27/26 के घटनाक्रम में विरोधाभास का आरोप, परिजनों ने डीएसपी से डीआईजी तक की समीक्षा पर उठाए सवाल