वैश्विक मंच पर बिहार का मान बढ़ाने के लिए संजय झा को बधाई: सुशील कुमार चौधरी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को वैश्विक मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए जदयू विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी ने बधाई दी है। उन्होंने इसे बिहार और मिथिला के लिए गौरव का क्षण बताया।

सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि संजय कुमार झा ने वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, न्याय के साथ विकास के मॉडल और मिथिला-मैथिली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। इससे विश्व पटल पर बिहार की सकारात्मक छवि को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र की दो प्रमुख मांगों दरभंगा में एम्स की स्थापना और कोसी-मिथिला क्षेत्र को बाढ़ की त्रासदी से स्थायी निजात दिलाने के लिए भारत-नेपाल के बीच वार्ता को लेकर संजय झा के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का समाधान क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के स्थायी निराकरण की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

चौधरी ने कहा कि संजय कुमार झा बिहार की आवाज को व्यापक मंचों पर उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र सहित दरभंगा जिले के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की