दस्तक 7मीडिया के खबर का असर :हाजत में बिना वर्दी ड्यूटी पर कार्रवाई, होमगार्ड जवान हटाए गये 

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज

 मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की हाजत में बिना वर्दी ड्यूटी करने और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के मामले में होमगार्ड जवान नूर मोहम्मद खां (सैन्य संख्या-301195) पर कार्रवाई की है। विभागीय आदेश के अनुसार, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मद्य निषेध कार्यालय से वापस किया गया है।दस्तक 7मीडिया ने इसे लेकर प्रमुखता से खबर छपी थीं।

दरअसल, हाजत में एक व्यक्ति कुर्सी पर पैर पर पैर रखकर बैठा दिखाई दिया था। पूछने पर उन्होंने अपनी पहचान नूर मोहम्मद के रूप में बताई और खुद को ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान बताया। वर्दी और राइफल के संबंध में सवाल करने पर उन्होंने सिविल कपड़ों में ही ड्यूटी करने की बात कही थी। इसके बाद हाजत की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लापरवाही को लेकर सवाल उठे थे।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नूर मोहम्मद खां ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान लापरवाही बरती। इसी आधार पर उन्हें मद्य निषेध कार्यालय से वापस करने की कार्रवाई की गई है।

वहीं, हाजत में बंद आरोपितों से परिजनों की मुलाकात और सामान पहुंचाने की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विभाग इन व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुरक्षा नियमों के पालन और निगरानी को लेकर क्या कदम उठाता है।सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी हें।