दरभंगा में मतदान केंद्रों का डीएम ने लिया जायजा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के दिए निर्देश, कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण, मतदान संबंधी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
दरभंगा में मतदान केंद्रों का डीएम ने लिया जायजा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के दिए निर्देश, कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण, मतदान संबंधी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
दरभंगा में मतदान केंद्रों का डीएम ने लिया जायजा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के दिए निर्देश,
कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण, मतदान संबंधी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जारी मतदान प्रक्रिया के बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान की व्यवस्था, प्रक्रिया के संचालन और निर्वाचन कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने मूसा साह मध्य विद्यालय, आदर्श विद्यालय और समाहरणालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सतर्कता के साथ मतदान कार्य संपन्न कराने पर जोर दिया।
कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी परखी
मतदान प्रक्रिया की निगरानी और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के संकलन, विभिन्न मतदान केंद्रों की स्थिति की निगरानी और प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदान से जुड़ी किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए उस पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका समय पर समाधान करने पर भी जोर दिया गया।
एसएसपी और एसडीओ भी कर रहे निगरानी
बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी कौशल कुमार के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव भी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने, विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने और मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।
बिहार पुलिस में वेतन-भुगतान की होगी 100% जांच, गड़बड़ी मिली तो आपराधिक कार्रवाई; अधिक भुगतान की होगी वसूली, वित्त विभाग की जांच में प्रथम दृष्टया मिलीं कई विसंगतियां, मुख्यालय से जिलों तक सभी कर्मियों के वेतन-भत्तों की जांच अनिवार्य; 23 अक्टूबर सुबह 11:30 बजे तक मांगी गई रिपोर्ट
दरभंगा में हथियार के साथ गणेश पोद्दार गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद तेगच्छा गांव के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी; आरोपी के खिलाफ पहले से तीन कांड दर्ज होने का उल्लेख