गायघाट में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ तिरहुत स्नातक चुनाव का मतदान, बूथों पर नहीं दिख रही भीड़

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार को गायघाट में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि, मतदान शुरू होने के बाद बूथों पर मतदाताओं की भीड़ नजर नहीं आ रही है। मतदान केंद्रों पर फिलहाल अपेक्षाकृत कम चहल-पहल देखी जा रही है।
निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन भी चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्क है।