सिंहवाड़ा में नम आंखों से दी माता को विदाई, विसर्जन में सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन और थानाध्यक्ष बसंत कुमार रहे मौजूद
सिंहवाड़ा में नम आंखों से दी माता को विदाई, विसर्जन में सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन और थानाध्यक्ष बसंत कुमार रहे मौजूद
सिंहवाड़ा में नम आंखों से दी माता को विदाई, विसर्जन में सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन और थानाध्यक्ष बसंत कुमार रहे मौजूद
दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा।
सिंहवाड़ा / सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के समापन पर मंगलवार को नम आंखों से माता रानी को विदाई दी गई। क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे और जयकारों के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा वहीं महिलाओं की आंखें नम दिखीं शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विसर्जन कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने स्वयं विसर्जन घाट पर खड़े होकर विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। इस दौरान एसडीपीओ एसके सुमन ने विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि विसर्जन को लेकर पहले से ही रूट प्लान तैयार किया गया था। सभी पूजा समितियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण विसर्जन के निर्देश दिए गए थे। विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। मौके पर स्वर्णकार संघ के संरक्षक शम्भू ठाकुर , हरिओम गुप्ता , पप्पू ठाकुर , अरुण साह , मिट्ठू ठाकुर , बलबोध साह, इजहार आलम मुन्ना ,पूर्व सरपंच नंदकिशोर साह , चंदन साह , सूरज कुमार गुप्ता, गोविंद गुप्ता के साथ ग्रामीणों और शांति समिति सदस्य मौजूद थे।
जमीन की कीमत तय करने की प्रक्रिया में आएगी एकरूपता, डीएम ने दिए निर्देश, नवगठित नगर निकायों के वार्डों और परिधीय क्षेत्रों की तैयार होगी सूची, सड़कों के वर्गीकरण पर भी जोर
बिरौल अनुमंडल में कलश विसर्जन के साथ विजयादशमी का भव्य समापन, मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई