अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसकर महिला को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत,प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसकर महिला को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत,प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसकर महिला को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत,प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाथ गांव में चाकू से हमले में घायल मीरा सिंह (55) की मंगलवार को इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। वह स्व. अशोक सिंह की पत्नी थीं। शनिवार को घर में अकेली सो रही मीरा सिंह पर एक युवक ने कथित तौर पर अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसी में भर्ती कराया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायल अवस्था में मीरा सिंह ने मीडिया को दिए बयान में नेतवा के बेटे अजीत कुमार और सतीश कुमार का नाम लिया था। उन्होंने बताया था कि दोनों भाइयों की शादी कोठाराम गांव में हुई है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मीरा सिंह अपने पीछे दो पुत्र लाल बाबू सिंह और कृष्ण कुमार सिंह को छोड़ गई हैं। उनकी मौत की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
विधान परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर दरभंगा में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 23 और 24 अक्टूबर को मतपेटियां स्ट्रांग रूम पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था, पोलो मैदान से होकर गुजरेंगे वाहन
कुशेश्वरस्थान बाजार में धूमधाम से हुआ माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब