दुर्गा पूजा ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी निलंबित, नीम चौक पर तैनाती के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर एसएसपी की कार्रवाई, पुलिस केंद्र बनाया गया मुख्यालय
दुर्गा पूजा ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी निलंबित, नीम चौक पर तैनाती के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर एसएसपी की कार्रवाई, पुलिस केंद्र बनाया गया मुख्यालय
दुर्गा पूजा ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी निलंबित,
नीम चौक पर तैनाती के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर एसएसपी की कार्रवाई, पुलिस केंद्र बनाया गया मुख्यालय
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ दरभंगा पुलिस ने कार्रवाई की है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नीम चौक के पास ड्यूटी से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दरभंगा पुलिस की ओर से 21 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए नीम चौक के पास पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इस दौरान TC-919 सौरभ कुमार और TC-1162 कुन्दन कुमार अपने निर्धारित कर्तव्य स्थल से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए लहेरियासराय के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को प्रतिवेदन सौंपा। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों को सामान्य जीवन यापन भत्ता देय होगा। साथ ही, उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।
दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को अहम माना जाता है। ऐसे में निर्धारित स्थल से बिना सूचना अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस विभाग ने ड्यूटी के प्रति जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया है।