पोखरा में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत।घर परिवार में पसरा मातम ,परिजनों का रोकर बुरा हाल
पोखरा में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत।घर परिवार में पसरा मातम ,परिजनों का रोकर बुरा हाल
पोखरा में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत।घर परिवार में पसरा मातम ,परिजनों का रोकर बुरा हाल
हनुमाननगर संवाददाता, दरभंगा।
विशनपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही गांव में मंगलवार को पोखरे में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान डीहलाही अंबेडकर नगर निवासी शिवजी राम के पुत्र रितिक कुमार के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, रितिक घर के पास स्थित पोखरे के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर विशनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्गापूजा के उल्लास के बीच मासूम की मौत से ग्रामीण भी मर्माहत हो उठे। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
दुर्गा पूजा ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी निलंबित, नीम चौक पर तैनाती के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर एसएसपी की कार्रवाई, पुलिस केंद्र बनाया गया मुख्यालय