पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सेविका, सहायिका ने कार्यालय पर किया आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन,29 सितंबर से हड़ताल पर हैं सभी सेविका व सहायिका
मांग पुरी नहीं हुई तो आगे भी हड़ताल रहेगी जारी– स्वेता सुमन,जिलाध्यक्ष।
बिरौल/ दरभंगा।
प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में सेविका व सहायिकाओं ने मंगलवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे सेविकाओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में उपस्थित जिला अध्यक्ष श्वेता सुमन ने बताया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर सभी सेविका सहायिका 29 सितंबर से हड़ताल पर हैं।मांग पूरी नहीं हुई तो आगे भी हड़ताल जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि कम मानदेय मिलने से परिवार की भरण पोषण में दिक्कतें होती है। उन्होंने बताया कि अत्याधिक काम लेने के बाद भी कम मानदेय मिलने से दयनीय हालात से जीवन व्यतीत हो रहा है,जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।इससे पूर्व सेविका व सहायिकाओं ने पशु अस्पताल परिसर में पहुंच कर प्रखंड अध्यक्ष रिंकू देवी एवं सचिव संगीता कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में एकत्रित होकर गलत नीतियों पर जमकर आलोचना करते हुए सरकार को चेताया। उसके बाद प्रतिवाद मार्च निकाल कर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंच कर एक मांग पत्र सीडीपीओ को सौंपा। प्रदर्शन में मालती देवी, वीभा देवी, विमला देवी, रानी देवी, वीणा देवी सहित दर्जनों की संख्या में सेविका व सहायिका मौजूद थी।

