बिरौल के रामनगर पंचायत में कैंसर रोगी होने की सूचना पर सीएचसी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, एसडीओ के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम पहुंची अहिलबाड़ा गांव

शिविर में पहुंचे 168 लोगों में विभिन्न बिमारी से ग्रसित एक दर्जन मरीजों का सीएचसी में होगा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण–डॉ.योगेंद्र प्रसाद यादव।

बिरौल/दरभंगा।

प्रखंड के रामनगर पंचायत के अहिलबाड़ा गांव में मंगलवार को सीएचसी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.योगेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम गांव पहुंच कर 168 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया। इस दौरान गांव में पूर्व से कैंसर रोग से पीड़ित पांच मरीजों का चिकित्सीय पुर्जा का अवलोकन करने के बाद दवा रेगुलर खाने की सलाह दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.योगेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि गैर संचारी रोग संबंधित जांच के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 5 इलाजरत कैंसर से ग्रसित मरीजों का पूर्व से चल रहे दवा खाने की सलाह दी गई। इसके अलावा 5 डायबिटीज एवं 7 ब्लड प्रेशर के मरीज को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी बुलाया गया है। बताया जाता है कि रामनगर पंचायत के अहिलबाड़ा गांव में कैंसर पीड़ित रोगी होने की सूचना पर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने उक्त गांव में चिकित्सकों की टीम अविलंब भेजने का निर्देश सीएचसी प्रभारी को दिया।स्वास्थ्य शिविर में प्रभारी के अलावा डॉ.फूल कुमार मिश्र,डॉ.अहमद अली, डॉ.अरुण ठाकुर, डॉ.मनीष कुमार, बीसीएम विनोद कुमार तथा फर्मासिस्ट कुमुद कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।