पूजा पंडालों में थाना अध्यक्ष बसंत कुमार का तूफानी दौरा, बदमाशों में हड़कंप, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

दस्तक 7 मीडिया विजय ठाकुर सिंहवाड़ा

सिंहवाड़ा/ दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर जहाँ पूरा मिथिला भक्ति में डूबा है वहीं सिंहवाड़ा के थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह रचा है कि असामाजिक तत्वों की नींद उड़ गई है। छोटी बड़ी कोई खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष बसंत कुमार खुद दल बल के साथ सड़कों पर उतर गए। उन्होंने एक एक कर नगर पंचायत भरवाड़ा, कालिगांव, मोहनपुर, सनहपुर सहित सभी बड़े पूजा पंडालों का जगह जगह भ्रमण किया थाना अध्यक्ष ने सिर्फ औपचारिकता नहीं निभा रहे बल्कि पंडाल के अंदर जाकर सीसीटीवी कैमरा, लाइटिंग, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का बारीकी से जायजा ले रहे है। उन्होंने पूजा समितियों को साफ शब्दों में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा अफवाह फैलाने वालों पर सीधी कार्रवाई करने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों और चौकीदारों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की पंडालों में शराब पीकर हंगामा करने वाले, छेड़खानी करने वाले या अराजकता फैलाने वालों को तुरंत दबोचकर की हिदायत दी है। वही पूजा समिति थाना अध्यक्ष को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों और पूजा समितियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भरवाड़ा के एक पूजा समिति सदस्य ने कहा पहली बार कोई थाना अध्यक्ष खुद चलकर पंडाल में आया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार की इस सक्रियता से पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था का डंका बज रहा है।