रबी की बुआई से पहले किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने का निर्देश, उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित दरभंगा में रबी महाभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिक खेती और मिट्टी जांच पर जोर
रबी की बुआई से पहले किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने का निर्देश, उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित दरभंगा में रबी महाभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिक खेती और मिट्टी जांच पर जोर
रबी की बुआई से पहले किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने का निर्देश, उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित
दरभंगा में रबी महाभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिक खेती और मिट्टी जांच पर जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
रबी मौसम में खेती-किसानी की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रेक्षागृह, दरभंगा में वासंतिक रबी महाभियान-2026 के तहत जिला स्तरीय रबी प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने और वैज्ञानिक तकनीकों से उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों सहित अन्य उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, संयुक्त निदेशक (शस्य) संजय कुमार, संयुक्त निदेशक उद्यान राकेश कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रबी मौसम को देखते हुए किसानों के बीच खाद और बीज का वितरण निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में तत्परता बरतने को कहा।
संयुक्त निदेशक (शस्य) संजय कुमार और संयुक्त निदेशक उद्यान राकेश कुमार ने अनुमंडल एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने पर भी बल दिया।
कार्यशाला में जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, आत्मा योजना और बिहार कृषि एप की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन पहलों के माध्यम से किसानों तक कृषि संबंधी सूचनाएं और योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिल सकती है। किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण लक्ष्य एवं उपलब्धि, शरदकालीन गन्ने की बुआई और गन्ना विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
मिट्टी जांच प्रयोगशाला के सहायक निदेशक रसायन अमित कुमार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के जरिए मिट्टी की उर्वरता का आकलन करने तथा जरूरत के अनुसार पोषक तत्वों एवं उर्वरकों का इस्तेमाल करने की जानकारी दी। क्षेत्रीय धान अनुसंधान केंद्र, बिरौल के सहायक अध्यापक डॉ. मोहम्मद साजिद हुसैन ने गेहूं और मक्का की उन्नत उत्पादन तकनीकों पर प्रकाश डाला।
वहीं, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण रोमी कुमारी ने रबी फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के उपाय बताए। उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण आकांक्षा ने कृषि यंत्रीकरण योजनाओं और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट महिला किसानों समेत अन्य किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की उन्नत तकनीकों, खाद-बीज की उपलब्धता, मृदा स्वास्थ्य, पौधा संरक्षण और कृषि योजनाओं के प्रति जागरूक कर बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
आईटीआई के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा का पाठ, ठगी से बचने के बताए तरीके, साइबर डीएसपी ने राजकीय आईटीआई कॉलेज में आयोजित किया जागरूकता सेमिनार, ओटीपी-पिन साझा नहीं करने की दी सलाह
महिला और बुजुर्ग बंदियों की जमानत-रिहाई पर जोर, 26 अक्टूबर से स्कूलों में चलेगा सुरक्षित बचपन अभियान, डीएलएसए की बैठक में पीडीजे अजय कुमार शर्मा ने दिए निर्देश, कानूनी संरक्षण में रह रहे बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं की होगी निगरानी