डॉ. कलाम की जयंती पर विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और मेहनत करने का संदेश
डॉ. कलाम की जयंती पर विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और मेहनत करने का संदेश
डॉ. कलाम की जयंती पर विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और मेहनत करने का संदेश
संवाददाता, हनुमाननगर ,दरभंगा।
उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो में पूर्व राष्ट्रपति एवं भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. कलाम बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा देते थे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना, विज्ञान एवं तकनीक के नवीनतम ज्ञान से जुड़े रहना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक डॉ. रमण कुमार राजेश ने डॉ. कलाम की आत्मकथा अग्नि की उड़ान का उल्लेख किया और विद्यार्थियों को इसे पढ़ने की सलाह दी।
विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक ने बच्चों को साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।
मौके पर शिक्षक बबीता, डॉ. अन्नू कुमारी, अंशु प्रभा, चंद्रप्रभा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
फोटो विद्यालय के सौजन्य से।
दरभंगा के सहसराम में चमेली देवी की हत्या और चोरी मामले का सनसनीखेज खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू और बाइक बरामद
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीण एसपी ने किया जनसंवाद, बहेड़ी थाना में गणमान्य लोगों के साथ अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा, एसडीपीओ व थानाध्यक्ष को दिए आवश्यक निर्देश