दरभंगा के सहसराम में चमेली देवी की हत्या और चोरी मामले का सनसनीखेज खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू और बाइक बरामद
दरभंगा के सहसराम में चमेली देवी की हत्या और चोरी मामले का सनसनीखेज खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू और बाइक बरामद
दरभंगा के सहसराम में चमेली देवी की हत्या और चोरी मामले का सनसनीखेज खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू और बाइक बरामद
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में 9-10 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात चोरी का विरोध करने पर महिला की गले में चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या और चोरी में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिरौल पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सहसराम गांव निवासी रामनरेश चौधरी के घर में 9-10 अक्टूबर की रात अज्ञात अपराधी चोरी की नीयत से घुसे थे। चोरी के दौरान रामनरेश चौधरी की पत्नी चमेली देवी (उम्र लगभग 50 वर्ष) की नींद खुल गई और उन्होंने अपराधियों का विरोध किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर उनकी नृशंस हत्या कर दी और शरीर (कान) से जेवरात तथा बक्सा चुराकर फरार हो गए थे। इस संबंध में बिरौल थाना में कांड संख्या 727/26 (दिनांक 11.10.2026) के तहत धारा 103(1), 307, 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, बिरौल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में अनुसंधानकर्ता पु. अ० नि० मुकेश कुमार, पु० नि० सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन, पु० नि० सह थानाध्यक्ष चन्द्रमणि तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। तकनीकी एवं मानवीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा। हत्या कांड में शामिल मास्टर माइंड मान बिहारी ग्राम सहसराम, थाना बिरौल, जिला,दरभंगा और आशीष रंजन सिंह, ग्राम समदपुरा, थाना बहेड़ी,जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मान बिहारी के निशानदेही पर मृतिका के घर से कुछ ही मीटर की दुरी पर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटर साइकिल, घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अभियुक्त द्वारा खरीदा गया एक मोबाइल पुलिस ने जब्त किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आशीष रंजन सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध बहेड़ी थाना कांड संख्या 84/2024 (धारा 394 भा०द०वि०) दर्ज है। वहीं, दूसरे अभियुक्त मान बिहारी चौधरी के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है। इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी, पु०नि० अमृत लाल वर्मन, पु०नि० चन्द्रमणि, मु०अ०नि० मुकेश कुमार, पु०अ०नि० मुन्नी कुमारी, पु०अ०नि० शशिभूषण रजक, परि०पु०अ०नि० सूरज कुमार, परि०पु०अ०नि० शैलेश कुमार, स०अ०नि० अनिल कुमार तिवारी एवं बिरौल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे