दरभंगा के लगभग 1800 सांख्यिकी स्वयंसेवकों के पैनल में नाम आने से खुशी,समायोजन की उम्मीद बढ़ी,

स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री,योजना एवं विकास मंत्री और जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार,

पैनल सूची में नाम आने से खिले सांख्यिकी स्वयंसेवकों के चेहरे,सरकार को दिया धन्यवाद

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा/गुड्डूराज

जिले के लगभग 1800 सांख्यिकी स्वयंसेवकों के पैनल सूची में नाम आने की खबर से खुशी का माहौल है। करीब 14 साल पहले विभागीय कार्य करने वाले स्वयंसेवकों ने सरकार की पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के प्रति आभार जताया है।
जिला सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष अख्तर अली,सचिव गजेंद्र कुमार और मीडिया प्रभारी अनुरंजन कुमार सिंह सहित अनुज कुमार,लक्ष्मण राम,अविनाश कुमार,सच्चिदानंद यादव,रामविलास महतो,लाल बाबू और ललित पासवान श्याम कुमार,विजय कुमार,रवि शंकर,सतीश यादव,ने कहा कि पैनल सूची में नाम आने से उनकी उम्मीदें बढ़ी हैं। उन्होंने सरकार से स्वयंसेवकों के समायोजन की दिशा में भी उचित पहल करने की मांग की।
जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2012 और 2013 में आयोजित परीक्षाओं के आधार पर स्वयंसेवकों की संयुक्त मेधा सूची तैयार की गई थी। इनसे फसल कटनी प्रयोग, आर्थिक गणना और जन्म रजिस्ट्रीकरण अभियान सहित अन्य कार्य कराए गए थे। अब जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उदय नारायण प्रसाद ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से स्वयंसेवकों की संयुक्त मेधा सूची और उनके कार्यों का ब्योरा मांगा है,