गायघाट में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 3741 लीटर विदेशी शराब जब्त,DCM ट्रक भी जब्त
गायघाट में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 3741 लीटर विदेशी शराब जब्त,DCM ट्रक भी जब्त
गायघाट में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 3741 लीटर विदेशी शराब जब्त,DCM ट्रक भी जब्त
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट, मुजफ्फरपुर। गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3741.33 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मौके से शराब लदे एक डीसीएम ट्रक के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। ट्रक पर BR19GK 2151 नंबर की गलत नंबर प्लेट लगी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, गायघाट थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मैठी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई की। इस दौरान डीसीएम ट्रक की जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
अब सवाल यह है कि भारी मात्रा में शराब की यह खेप किस नेटवर्क के जरिए लाई जा रही थी और गलत नंबर प्लेट लगाकर तस्करी करने के पीछे क्या मंशा थी? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
मनचलों की अब खैर नहीं,सड़क से स्कूल तक छात्राओं की सुरक्षा में जुटीं पुलिस दीदी, लहेरियासराय थाना की महिला पुलिसकर्मी दो शिफ्ट में कर रहीं ड्यूटी, लड़कियों की सुरक्षा पर विशेष नजर