दरभंगा में शराब तस्करों पर उत्पाद विभाग का बड़ा प्रहार, 615 लीटर शराब जब्तमनीगाछी के बलौर में 540 लीटर देसी शराब बरामद, मोरो में विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दुर्गा पूजा के दौरान शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए मद्य निषेध विभाग ने जिले में छापेमारी तेज कर दी है। बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई कार्रवाई में विभाग की टीम ने कुल 615.600 लीटर अवैध शराब जब्त की। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक कार्रवाई मनीगाछी थाना क्षेत्र में हुई, जबकि दूसरी मोरो थाना क्षेत्र में की गई।

