जमालपुर थाना क्षेत्र के तरवाड़ा में ऑटो से 8 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरवाड़ा में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ऑटो की तलाशी ली, जिसके दौरान 8 लीटर देशी शराब बरामद की गई।पुलिस ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के साथ दो लोगों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान प्रदीप सदा पिता राम किशुन सदा और पिंटू कुमार ऑटो चालक पिता बेचन सदा दोनों ग्राम कुबौल मुसहरी, थाना जमालपुर जिला दरभंगा के रूप में हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की छापामारी अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है। मालूम हो कि क्षेत्र में शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के बावजूद यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।