गायघाट में बाढ़ राहत राशि को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा
गायघाट में बाढ़ राहत राशि को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा
गायघाट में बाढ़ राहत राशि को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। बाढ़ की मार झेल चुके परिवारों को अनुग्रहित सहायता राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। गायघाट अंचल कार्यालय पहुंचीं बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि बाढ़ से उन्हें भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक वे सरकारी सहायता राशि से वंचित हैं।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अपनी परेशानी बताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि बाढ़ के कारण घर-गृहस्थी से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक पर असर पड़ा है। ऐसे में सहायता राशि नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
अंचल कार्यालय में महिलाओं के विरोध-प्रदर्शन से कुछ देर के लिए माहौल गर्म रहा। पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि पात्र लाभुकों की सूची की जांच कर वंचित परिवारों के खातों में जल्द राशि भेजी जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
अब सवाल यह है कि बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद ये महिलाएं अनुग्रहित सहायता राशि से वंचित क्यों हैं? प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर पीड़ित परिवारों की नजरें टिकी हैं।
बिहार में 49 पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी का अस्थायी प्रभार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना वेतन स्तर-9 का मिलेगा लाभ, पदस्थापन के लिए डीजीपी से शीघ्र प्रस्ताव मांगा गया
मुजफ्फरपुर में एसपी ग्रामीण ने सुनीं लोगों की जनशिकायतें, न्याय दिलाने का दिया भरोसा