बिहार में 49 पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी का अस्थायी प्रभार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

वेतन स्तर-9 का मिलेगा लाभ, पदस्थापन के लिए डीजीपी से शीघ्र प्रस्ताव मांगा गया

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य के 49 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), मूल कोटि में अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार देने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, संबंधित पदाधिकारियों को वेतन स्तर-9 के साथ उच्चतर पद का प्रभार दिया गया है। यह व्यवस्था तदर्थ एवं पूर्णतः अस्थायी आधार पर की गई है।

गृह विभाग के अवर सचिव रत्नेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय सामान्य प्रशासन विभाग की अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2023 और 11 जून 2026 को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के प्रावधानों के तहत लिया गया है। पदाधिकारियों को उनके संवर्ग में मूल कोटि की वरीयता के आधार पर उच्चतर पद का प्रभार दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, संबंधित पदाधिकारियों के वर्तमान में धारित पदों को अगले आदेश तक डीएसपी (मूल कोटि), वेतन स्तर-9 में उत्क्रमित किया गया है। आर्थिक लाभ पद का प्रभार ग्रहण करने की तिथि से देय होगा। गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक, बिहार से इन पदाधिकारियों के पदस्थापन के लिए शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है।

डीएसपी का प्रभार पाने वाले 49 पुलिस निरीक्षकों के नाम

1. अरुण कुमार — नालंदा
2. शालीग्राम कुमार — जहानाबाद
3. संजय कुमार सिंह — सारण
4. भवेश कुमार मंडल — दुमका, झारखंड
5. जितेन्द्र कुमार सिंह — भोजपुर
6. विजय कुमार — नालंदा
7. संतोष कुमार सिंह — भोजपुर
8. वैजनाथ कुमार — पटना
9. विश्वरंजन सिंह — भागलपुर
10. शशि भूषण चौधरी — पटना
11. जयकान्त साव — जमुई
12. धनंजय कुमार — गयाजी
13. विमल कुमार — जहानाबाद
14. उमाशंकर राय — कटिहार
15. अरविन्द कुमार — नालंदा
16. अजय कुमार — पटना
17. अजीत कुमार — पटना
18. मुकेश चन्द्र कुमार — वैशाली
19. मोहन कुमार — बलिया, उत्तर प्रदेश
20. रविन्द्र कुमार — सारण
21. विश्वनाथ भगत — बोकारो, झारखंड
22. संजय कुमार गुप्ता — पटना
23. अभय कुमार सिंह — भोजपुर
24. राम शंकर सिंह — बेगूसराय
25. दिलीप कुमार-2 — मुजफ्फरपुर
26. राम विलास सिंह — सुपौल
27. संगीता कुशवाहा — भोजपुर
28. किशोरी सहचरी — नालंदा
29. सचिन्द्र यादव — समस्तीपुर
30. सतीश कुमार सिंह — नालंदा
31. जितेन्द्र कुमार-1 — पटना
32. विरेन्द्र प्रसाद यादव — मधुबनी
33. वेदनाथ पाठक वैदिक — कटिहार
34. कमल किशोर सिंह — समस्तीपुर
35. ओम प्रकाश — वैशाली
36. सीमा कुमारी — मुंगेर
37. धर्मेन्द्र कुमार — गयाजी
38. दिलीप कुमार — वैशाली
39. राजेश्वर प्रसाद-2 — पूर्वी चम्पारण
40. विजय कुमार सिंह — रोहतास
41. सौम्य प्रियदर्शी — किशनगंज
42. अबरार अहमद खाँ — सिवान
43. सुभाष वैद्यनाथन — सहरसा
44. राकेश रंजन सिंह — अररिया
45. संजय कुमार-1 — रोहतास
46. कुमारी वन्दना — बक्सर
47. अजय कुमार सिंह — औरंगाबाद
48. निशिकान्त निशि — रोहतास
49. अनिल कुमार सिन्हा — नालंदा

राजपत्र में प्रकाशित होगी अधिसूचना

गृह विभाग ने अधिसूचना को बिहार राजपत्र के आगामी असाधारण अंक में प्रकाशन के लिए भेजा है। इसकी प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, बिहार, संबंधित पुलिस महानिरीक्षकों, कोषागार पदाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

गौरतलब है कि यह नियमित पदोन्नति नहीं, बल्कि अस्थायी कार्यकारी प्रभार देने का आदेश है। संबंधित पदाधिकारियों की पदस्थापना का स्थान अलग से जारी होने वाले आदेश के बाद स्पष्ट होगा।