400 साल पुराने मजार को बचाने की मांग,डीएम से मिले इंडिया गठबंधन के नेता , एनएच-527 के नए सर्वे पर उठाए सवाल,पुराने सर्वे के आधार पर सड़क बनाने की मांग
400 साल पुराने मजार को बचाने की मांग,डीएम से मिले इंडिया गठबंधन के नेता , एनएच-527 के नए सर्वे पर उठाए सवाल,पुराने सर्वे के आधार पर सड़क बनाने की मांग
400 साल पुराने मजार को बचाने की मांग,डीएम से मिले इंडिया गठबंधन के नेता ,
एनएच-527 के नए सर्वे पर उठाए सवाल,पुराने सर्वे के आधार पर सड़क बनाने की मांग
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा
हायाघाट में एनएच-527 के निर्माण को लेकर करीब 400 साल पुराने मजार को बचाने की मांग उठी है। इस मामले को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। नेताओं ने मजार को सुरक्षित रखते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की। इंडिया गठबंधन के संयोजक उदय शंकर यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के समक्ष यह मामला उठाया।नेताओं ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए किए गए नए सर्वे में मजार को सड़क की जद में दिखाया गया है। जबकि पुराने सर्वे के अनुसार मजार सड़क के दायरे में नहीं आता था। नेताओं ने मांग की कि सड़क निर्माण के लिए पुराने सर्वे को आधार बनाया जाए,ताकि करीब 400 साल पुराने मजार को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि मजार स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इसके संरक्षण को ध्यान में रखकर सड़क निर्माण की योजना बनाई जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में श्याम भारती,नारायणजी झा,अविनाश ठाकुर,मिथिलेश चौधरी,डॉ. जमाल हसन और बिंटू सहनी शामिल थे। सभी नेताओं ने जिलाधिकारी से इस मामले में पहल करने और मजार को सुरक्षित रखने की मांग की। नेताओं का कहना है कि सड़क निर्माण के साथ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संरक्षण भी जरूरी है। इसलिए एनएच-527 के निर्माण में पुराने सर्वे के आधार पर मजार को बचाने का रास्ता निकाला जाना चाहिए।
दरभंगा कोर्ट से पांच आरोपियों की जमानत खारिज, अब जाना पड़ेगा हाईकोर्ट
मद्य निषेध की सूचना पर बहादुरपुर पुलिस का बड़ा धमाका , 154 किलो गांजा और 1171 लीटर शराब बरामद , एकमी में गांजा लदी डिजायर जब्त, बीएमपी-13 के पास ट्रक के गुप्त तहखाने से मिली शराब की खेप; दोनों मामलों में तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज