बिहार पुलिस में फेरबदल: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ, मुजफ्फरपुर के कार्तिकेयन ए.के. मुख्यालय भेजे गए
बिहार पुलिस में फेरबदल: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ, मुजफ्फरपुर के कार्तिकेयन ए.के. मुख्यालय भेजे गए
बिहार पुलिस में फेरबदल: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ, मुजफ्फरपुर के कार्तिकेयन ए.के. मुख्यालय भेजे गए
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जगहों पर पदस्थापित किया है। इस संबंध में गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की।
जारी अधिसूचना के अनुसार, 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी नारायण उपाध्याय को पटना के फुलवारी शरीफ अनुमंडल में पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ)-1 के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे इससे पहले बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे।
वहीं, 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्तिकेयन ए.के. को मुजफ्फरपुर नगर के एसडीपीओ-2 पद से हटाकर बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों का नया पदस्थापन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। अधिसूचना बिहार के राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर से जारी की गई है।
विभाग ने अधिसूचना की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, बिहार सहित संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है। पुलिस महानिदेशक से स्थानांतरण के अनुरूप गत्यादेश जारी करने का अनुरोध भी किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत पटना के फुलवारी शरीफ अनुमंडल में पुलिस नेतृत्व की जिम्मेदारी नारायण उपाध्याय को सौंपी गई है, जबकि कार्तिकेयन ए.के. फिलहाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा करेंगे।
भरवाड़ा में झिझिया नृत्य देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देर शाम तक जमा रहा जनसैलाब
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, दरभंगा के संतोष कुमार पोद्दार को खगड़िया में मिली नई जिम्मेदारी, साइबर क्राइम, विशेष शाखा, निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना