निशांत कुमार का मिथिला दौरा ऐतिहासिक कदम : सुनील भारती , मखाना की माला, मिथिला पाग और चादर भेंटकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार व संजय झा का किया स्वागत
निशांत कुमार का मिथिला दौरा ऐतिहासिक कदम : सुनील भारती , मखाना की माला, मिथिला पाग और चादर भेंटकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार व संजय झा का किया स्वागत
निशांत कुमार का मिथिला दौरा ऐतिहासिक कदम : सुनील भारती ,
मखाना की माला, मिथिला पाग और चादर भेंटकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार व संजय झा का किया स्वागत
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
मिथिला की धरती पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा के आगमन पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की मौजूदगी रही।
दरभंगा जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील भारती सहनी ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा को मखाना की माला, मिथिला का पारंपरिक पाग, चादर और बुके भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुनील भारती सहनी ने कहा कि मिथिला की धरती पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आगमन ऐतिहासिक कदम है। उनके दौरे से मिथिलांचल के विभिन्न जिलों में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
सुनील भारती सहनी ने दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार घनश्याम राय को मतदाताओं का समर्थन मिलेगा। उन्होंने दोनों उम्मीदवारों की जीत का भरोसा भी जताया।
कार्यक्रम के दौरान मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप अतिथियों का सम्मान किया गया। पार्टी नेताओं ने इसे क्षेत्र में संगठनात्मक संपर्क मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने का अवसर बताया।
डीएमसीएच में माइकोबैक्टेरियम लेप्री पर सेमिनार, कुष्ठ रोग के लक्षण और उपचार की दी गई जानकारीलंबे समय तक अनुपचारित मरीज के संपर्क में रहने से फैल सकता है संक्रमण, हाथ मिलाने या साथ बैठने से नहीं होता कुष्ठ रोग
दरभंगा के 4.04 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे ₹45.73 करोड़, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी से जारी की सितंबर माह की पेंशन राशि, छूटे पात्र लाभुकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान