विवाद सुलझाने पहुंचे चाचा की भतीजे ने चाकू मारकर की हत्या,गुदरी बाजार में वारदात से मचा हड़कंप, हत्या का आरोपित नाबालिग फरार; टेंपो चालक हत्याकांड में पहले भी जा चुका है जेल
विवाद सुलझाने पहुंचे चाचा की भतीजे ने चाकू मारकर की हत्या,गुदरी बाजार में वारदात से मचा हड़कंप, हत्या का आरोपित नाबालिग फरार; टेंपो चालक हत्याकांड में पहले भी जा चुका है जेल
विवाद सुलझाने पहुंचे चाचा की भतीजे ने चाकू मारकर की हत्या,गुदरी बाजार में वारदात से मचा हड़कंप, हत्या का आरोपित नाबालिग फरार; टेंपो चालक हत्याकांड में पहले भी जा चुका है जेल
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /अफजल खान
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 47 स्थित गुदरी बाजार में शुक्रवार की सुबह विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक के चचेरे नाबालिग भतीजे ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान भगवान बाबू सिंह के पुत्र अंकित सिंह (19) के रूप में हुई है। बेंता थाना की पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मारपीट के दौरान किया हमला
परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात से ही आरोपित परिवार के सदस्यों को तरह-तरह की धमकियां दे रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर के बाहर एक युवक के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर अंकित बाहर निकला और दोनों के बीच विवाद शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान आरोपित ने अंकित के पेट के दाहिने हिस्से में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया।
हमले में गंभीर रूप से घायल अंकित को आनन-फानन में डीएमसीएच पहुंचाया गया। हालांकि, अधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दो छोटी बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
अंकित की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी रेशमा ने बताया कि उनकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चियों के सिर से साया उठ गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपित पर पहले भी एक टेंपो चालक की हत्या का आरोप है। कुछ दिनों पहले ही वह जेल से बाहर आया था।
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने युवक की हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
वहीं, सदर एसडीपीओ (वन) राजीव कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक विवाद के दौरान अंकित बीच-बचाव करने पहुंचा था, तभी उस पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
बिरौल में सिगरेट की चिंगारी से भीषण आग, अवैध रिफिलिंग के दौरान दो लोग गंभीर रूप से झुलसे,एक निजी दुसरा डीएमसीएच भर्ती
ब्रेकिंग :कोतवाली थाने से फरार हुआ शराब तस्करी का आरोपित, मचा हड़कंप, 5.4 लीटर(30 बोतल ) विदेशी शराब के साथ म्यूजियम गुमटी के पास पकड़ा गया था युवक, थानाध्यक्ष खुद कर रहे छापेमारी ,प्राथमिकी में विरोधाभास ?