बिरौल में सिगरेट की चिंगारी से भीषण आग, अवैध रिफिलिंग के दौरान दो लोग गंभीर रूप से झुलसे,एक निजी दुसरा डीएमसीएच भर्ती

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल बीते देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। कमर्शियल (व्यावसायिक) गैस सिलेंडर से डोमेस्टिक (घरेलू) सिलेंडर में अवैध रूप से रिफिलिंग करने के दौरान सिगरेट की चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस हादसे में गैस रिफिलिंग कर रहे दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। गैस डिलीवरी कर्मी अनिल प्रधान और जीतु चौधरी नाम का व्यक्ति कमर्शियल सिलेंडरों से घरेलू सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रिफिलिंग के दौरान हवा में गैस का रिसाव हो रहा था। इसी बीच किसी व्यक्ति ने सिगरेट पीकर वहीं फेंक दी। ज्वलनशील गैस के संपर्क में आते ही सिगरेट की चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए अनिल प्रधान को बेनीपुर स्थित जीवन हॉस्पिटल तथा जीतु चौधरी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के देखरेख में उनका इलाज जारी है।