सकतपुर थाना में अचानक पहुंचे ग्रामीण एसपी, गश्ती से हाजत सुरक्षा तक परखी व्यवस्था
सकतपुर थाना में अचानक पहुंचे ग्रामीण एसपी, गश्ती से हाजत सुरक्षा तक परखी व्यवस्था
सकतपुर थाना में अचानक पहुंचे ग्रामीण एसपी, गश्ती से हाजत सुरक्षा तक परखी व्यवस्था
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने सकतपुर थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से थाना परिसर में पुलिसकर्मियों में भी सक्रियता बढ़ी रही।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने थाना की गश्ती व्यवस्था, ओडी (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) की कार्यप्रणाली, हाजत की सुरक्षा व्यवस्था और थाना परिसर की साफ-सफाई की बारीकी से जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों से गश्ती एवं क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से संबंधित जानकारी भी ली।
इस दौरान हाजत की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड व अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा गया। निरीक्षण के क्रम में नवनिर्मित महिला बैरक का भी जायजा लिया गया। महिला पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं बैरक की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई।
ग्रामीण एसपी ने थाना के पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने, ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा थाना आने वाले लोगों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरतने और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को हमेशा तैयार रहने को कहा।
निरीक्षण के दौरान थाना की समग्र व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ग्रामीण एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण के लिए सक्रियता बढ़ाने और दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कांड 29/26 की जांच पर डीआईजी की सीधी नजर, 9 को होगी पड़तालआईओ-थानाध्यक्ष और शिकायतकर्ता को किया गया तलब, केस डायरी से लेकर सीसीटीवी फुटेज तक खंगालेंगे डीआईजी