दरभंगा शिक्षक-स्नातक सीट पर नामांकन की रफ्तार तेज, एक दिन में 26 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा, शिक्षक सीट से 6 और स्नातक सीट से 20 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा-जदयू-कांग्रेस समेत कई दलों के उम्मीदवार मैदान में
दरभंगा शिक्षक-स्नातक सीट पर नामांकन की रफ्तार तेज, एक दिन में 26 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा,
शिक्षक सीट से 6 और स्नातक सीट से 20 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा-जदयू-कांग्रेस समेत कई दलों के उम्मीदवार मैदान में
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को सियासी सरगर्मी तेज रही। एक ही दिन में कुल 26 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से छह और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 20 अभ्यर्थी शामिल हैं।
निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय के समक्ष अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
शिक्षक सीट से छह उम्मीदवार
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के शंभूनाथ ठाकुर ने दो सेट में नामांकन किया। कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा ने तीन सेट में, जबकि जनता दल (यू) के घनश्याम राय ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया।
इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भूपनेश्वर राम ने चार सेट, सुल्तान अहमद ने दो सेट और अरुण कुमार झा ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
स्नातक सीट पर 20 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सर्वेश कुमार ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। आदर्श मिथिला पार्टी के नगीना प्रसाद महतो, कांग्रेस के रजनीकांत पाठक, जन मिथिला विकास पार्टी के ब्रह्मानन्द मिश्रा और बिहार जस्टिस पार्टी के भरत कुमार राय ने भी नामांकन किया।
इसके अलावा अशोक कुमार पाण्डेय, कृष्ण मोहन चौधरी, नेहा कुमारी, धर्मांश रंजन, संजय कुमार देव कन्हैया, शशि भूषण सिंह, सदन कुमार मिश्र, रिंकी कुमारी, मो. इमामुल हक, दिलीप कुमार, ब्रह्मदेव यादव, आदित्य कुमार झा, अनिल कुमार चौधरी, वरुणेश विजय और जयप्रकाश झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
एक दिन में बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल होने से शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से आने वाले दिनों में चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
सोमवार को दाखिल नामांकन का आंकड़ा: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – 06 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – 20 कुल – 26 अभ्यर्थी
बिरौल में पंचायत सरकार भवनों का ऑनलाइन निरीक्षण, सभी 10 भवन पूरी तरह मिले संचालित, जीपीएस से दर्ज हुई कर्मियों की हाजिरी, सांकेतिक विरोध के बावजूद मुस्तैद दिखे अधिकारी, आरटीपीएस व विकास कार्यों की लगातार हो रही प्रभावी मॉनिटरिंग
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेता अब राज्य स्तर पर करेंगे प्रमंडल का प्रतिनिधित्व