गांधी आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गांधी आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गांधी आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायघाट पश्चिमी मंडल के मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गांधी आश्रम परिसर में गुलमोहर के पौधे लगाए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार कर सकते हैं।
कार्यक्रम में हरिवंश प्रसाद सिंह, अनिल प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, वीर रंजन सिंह, गब्बर सिंह, अजय कुमार सिंह, दिलीप सिंह, अनिल कुमार सिंह, अमित सिंह, प्रेम कुमार चौधरी एवं लुचाइ मांझी समेत अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
घाट पर महिलाओं ने किया जितिया व्रत का पारण, संतान की सुख-समृद्धि की कामना
बिरौल के नेऊरी में गरजे सवर्ण: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा व सवर्ण युवा वाहिनी की संयुक्त बैठक में उठी हुंकार, UGC एक्ट व SC/ST कानून के खिलाफ आर-पार के मूड में समाज काला कानून कतई बर्दाश्त नहीं करेगा सवर्ण समाज” -उमेश झा,