पीएम आवास योजना की सूची से नाम हटाने का आरोप, दंपति ने बीडीओ से की शिकायत
पीएम आवास योजना की सूची से नाम हटाने का आरोप, दंपति ने बीडीओ से की शिकायत
पीएम आवास योजना की सूची से नाम हटाने का आरोप, दंपति ने बीडीओ से की शिकायत
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। प्रखंड की रामनगर पंचायत से पहुंचे एक दंपति ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से उनका नाम हटाए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दंपति ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से शिकायत कर मामले की जांच कराने और उनका नाम पुनः सूची में शामिल कराने की मांग की है।
दंपति का आरोप है कि वे आवास योजना के लाभ के पात्र हैं, बावजूद इसके उनका नाम सूची से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवास की उम्मीद थी, लेकिन सूची से नाम हटने के बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दंपति ने बीडीओ से पूरे मामले की जांच कर संबंधित स्तर पर कार्रवाई करने तथा पात्रता के आधार पर योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है। बीडीओ ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
कुशेश्वरस्थान मंदिर में दान पेटी की चोरी को लेकर कब दर्ज होगी प्राथमिकी ?मंदिर हें या फिर कौरवों का क्रीड़ा मैदान ?प्रशासनिक पदाधिकारियों का कार्यकलाप संदिग्ध।