एलिवेटेड रोड के भू-अर्जन दावों की डीएम ने की समीक्षा,
रैयती भूमि के दावों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र निष्पादन का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए प्रस्तावित भू-अर्जन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में भू-अर्जन के लिए प्रकाशित भूमि की प्रकृति तथा आम रैयतों की ओर से दाखिल दावों और आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाने वाली कुछ भूमि को गैर-मजरूआ, आम-खास, वकासत एवं केसरे हिंद श्रेणी में प्रकाशित किया गया है। संबंधित आम रैयतों ने इन जमीनों को अपनी रैयती भूमि बताते हुए दावे प्रस्तुत किए हैं।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त दावों और आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन से जुड़े मामलों का नियमों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर शीघ्र निष्पादन किया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आम रैयतों द्वारा प्रस्तुत सभी आवेदनों और दावों की विधिवत जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों एवं दस्तावेजों का समुचित परीक्षण किया जाए। राजस्व अभिलेखों तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों के आधार पर ही मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में गठित/संबंधित समिति के सदस्यों को भी अपने स्तर से आवश्यक जांच एवं कार्रवाई पूरी कर ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित डीसीएलआर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच, डिजिटल जागरूकता और विधिक अधिकारों की दी गई जानकारी; 10 लाभुकों को मिले ₹10-₹10 हजार के चेक
हमारे वृद्धजन, हमारी विरासत: बच्चों ने बुजुर्गों से जाना गांव के बदलते दौर का इतिहास