दरभंगा में 75 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 6,619 लीटर शराब नष्ट, विदेशी शराब, बीयर और देशी/चुलाई शराब का किया गया विनष्टीकरण, मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई जारी
दरभंगा में 75 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 6,619 लीटर शराब नष्ट, विदेशी शराब, बीयर और देशी/चुलाई शराब का किया गया विनष्टीकरण, मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई जारी
दरभंगा में 75 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 6,619 लीटर शराब नष्ट,
विदेशी शराब, बीयर और देशी/चुलाई शराब का किया गया विनष्टीकरण, मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई जारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जब्त की गई 6,619.735 लीटर अवैध शराब का बुधवार को विधिवत विनष्टीकरण किया। नष्ट की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 75 लाख रुपये बताया गया है।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा परिसर में निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुसार की गई। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि विनष्टीकरण में 501.200 लीटर देशी/चुलाई शराब, 6,098.035 लीटर विदेशी शराब और 20.500 लीटर बीयर शामिल थी।
पूरी प्रक्रिया अपर अनुमंडल पदाधिकारी सदर सोनल कुमार महतो तथा सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार की मौजूदगी में विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई। विभाग के अनुसार जब्त शराब को नष्ट करने की कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन की दिशा में की गई है।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभाग ने आम लोगों से भी अवैध शराब से जुड़ी किसी गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने की अपील की है।