2 अक्टूबर को हर पंचायत में गूंजेगी नशा विरोधी शपथ,
गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं में सामूहिक संकल्प, युवाओं से लेकर ग्रामीणों तक की होगी भागीदारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज के सभी वर्गों को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में सामूहिक रूप से नशा विरोधी शपथ दिलाकर लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प कराया जाएगा। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम को प्रभावी और व्यापक स्तर पर आयोजित करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने कहा कि ग्राम सभाओं में जीविका दीदियों, शिक्षकों, युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आवश्यक समन्वय का निर्देश दिया गया है। सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा को अभियान का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वे सभी प्रखंडों के साथ समन्वय कर कार्यक्रम के आयोजन और प्रगति की निगरानी करेंगे।
गांधी जयंती पर दरभंगा की सभी पंचायतों में होगी नशा विरोधी शपथ, 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में सामूहिक संकल्प, जीविका दीदियों, युवाओं, शिक्षकों व ग्रामीणों की होगी भागीदारी
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रमंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद