शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट व चोरी के मामलों में 6 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट व चोरी के मामलों में 6 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट व चोरी के मामलों में 6 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिरौल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें बिहार मद्यनिषेध अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित आरोपी शामिल हैं। बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत दर्ज एफआईआर में पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर तीन शराब तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रमेश मुखिया,सुरेन्द्र मुखिया, संदीप मुखिया, तीनों ग्राम विनोवानगर भदौन, थाना घनश्यामपुर ।बिरौल पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धारा एवं 25(1-बी)ए/26 आर्म्स अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर में लंबे समय से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त मो० दानिश साकिन बलिया, थाना बिरौल, जिला दरभंगा।बीएनएस की धारा 309(4) के तहत दर्ज एफआईआर में अभियुक्त ज्योतिष कुमार मुखिया ग्राम निसिहारा, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा। तथा मोबाइल चोरी से जुड़े मामले में ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सुपुर्द किया गया अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया।