बिहार विधान परिषद चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 23 अक्टूबर को मतदान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद रिटर्निंग ऑफिसर-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय ने निर्वाचन की सूचना जारी कर दी है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी या उनके प्रस्तावक 6 अक्टूबर 2026 तक कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच आयुक्त कार्यालय स्थित न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र भी इसी स्थान और समय में प्राप्त किए जाएंगे।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगी। वहीं, अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थिता वापसी की सूचना रिटर्निंग ऑफिसर अथवा जिला दंडाधिकारी-सह-सहायक निर्वाची पदाधिकारी को दी जा सकेगी।
यदि निर्वाचन में मुकाबला होता है तो 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जमीन विवाद में भाभी-भतीजे से मारपीट, छेड़खानी का आरोप जांच में निकला निराधार:पुलिसलहेरियासराय के दो मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर चलाने का आरोप, पुलिस ने किया खंडन
युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, करंट लगने की आशंका -मोटर ठीक करने के दौरान बेहोश होने की बात, डीएमसीएच में डॉक्टर ने मृत घोषित किया,-पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण