नालंदा में निगरानी की टीम ने शुक्रवार को नगरनौसा अंचल कार्यालय से 15 हजार रुपये घूस लेते अंचल अमीन मनोज कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वह जमीन की मापी का रिपोर्ट देने के लिए रुपये मांग रहे थे। उनके खिलाफ दस्तूर पर गांव निवासी अजय कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उन्हें पटना लेकर चली गयी। वहां विशेष अदालत में उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा। टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि 23 अगस्त को अजय ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गयी। आरोप सही पाया गया।