सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जातिसूचक बोलने वाले और बाइक स्टंट करने वाले , हो जाईये सावधान वरना प्राथमिकी के बाद जाना पर सकता हें जेल ? हथियार लहराने वालों पर भी पुलिस की नजर, साइबर व यातायात थाना को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जातिसूचक बोलने वाले और बाइक स्टंट करने वाले , हो जाईये सावधान वरना प्राथमिकी के बाद जाना पर सकता हें जेल ? हथियार लहराने वालों पर भी पुलिस की नजर, साइबर व यातायात थाना को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जातिसूचक बोलने वाले और बाइक स्टंट करने वाले , हो जाईये सावधान वरना प्राथमिकी के बाद जाना पर सकता हें जेल ?
हथियार लहराने वालों पर भी पुलिस की नजर, साइबर व यातायात थाना को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी
दस्तक 7 मीडिया /संजय कुमार राय
सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने, आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने, हथियार लहराने या सड़क पर बाइक से स्टंट करने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए राज्य के सभी एसपी और एसएसपी को सोशल मीडिया पर नजर रखने और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पटना में भी ऐसे मामलों में कार्रवाई शुरू की गई है।
मुख्यालय के एडीजी सुनील कुमार के निर्देश के बाद दरभंगा में भी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने वाली टीमों को भी बारीकी से नजर रखने को कहा गया है। पुलिस ऐसे अकाउंट और पोस्ट को चिन्हित करेगी, जिनमें आपत्तिजनक भाषा, हथियारों का प्रदर्शन अथवा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का प्रदर्शन किया जा रहा है।
एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने से संबंधित कई मामलों में पहले भी प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने ऐसे मामलों की निगरानी के लिए साइबर थाना और यातायात थाना की जवाबदेही तय की है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पुलिस की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी।
दुर्गापूजा में सादे लिबास में भी रहेगी नजर
आने वाली दुर्गापूजा को लेकर भी दरभंगा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा स्थलों के आसपास बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की तैनाती की तैयारी है। पुलिस का उद्देश्य मनचलों और उचक्कों की गतिविधियों पर नजर रखना है।
पुलिस के अनुसार, भीड़ में सादे लिबास में तैनात महिला पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। किसी व्यक्ति द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार या कानून विरोधी गतिविधि किए जाने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित करने के लिए साइबर और यातायात थाना को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया हो या सार्वजनिक स्थान, कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दुर्गापूजा के दौरान बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस ने पहले से सुरक्षा का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है।