इंद्र पूजन मेला में पहुंचे प्रभात किरण, अंगवस्त्र देकर आयोजन समिति ने किया सम्मानित

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट प्रखंड के शिवदाहा ग्राम में रविवार, 27 सितंबर को आयोजित इंद्र पूजन मेला में राजद नेता प्रभात किरण शामिल हुए। उन्होंने मेला परिसर में पहुंचकर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात की और आयोजन की जानकारी ली। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर प्रभात किरण ने क्षेत्र के हजारों लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आयोजन समिति एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में मेला अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद यादव, भोला राय, ललित कुमार यादव, अयोधि लाल देव, लाल बाबू राय, कुंदन कुमार, सुशील यादव, सरोज यादव, सरपंच सीताराम महतो, रौशन मिश्रा, राजा मिश्र, सतनाम यादव, चंद्रशेखर उपाध्याय, मनीष कुमार यादव समेत अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।